बागपत: बागपत बस स्टैंड के निकट ब्यूटी पार्लर की आड़ में गर्भ जांच करने के मामले में पुलिस ने महिला दलाल को कोतवाली से दी जमानत
कोतवाली इंस्पेक्टर क्राइम रामकुमार के मुताबिक बीमार होने की वजह से आरोपित महिला दलाल मुनेश को कोतवाली से जमानत दी गई है। ब्यूटी पार्लर संचालक आरोपित फरमान को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।