बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान गौसपुर से जुआ खेलते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर एक पैन व ₹380 नगद किए बरामद
रविवार को डौला पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजेश पौनिया के मुताबिक थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपित आस मौहम्मद निवासी गौसपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से एक पैन, सट्टा पर्ची व 380 रुपये नकद बरामद किए। इस मौके पर हेड कांस्टेबल सचिन कुमार व नरेंद्र नागर मौजूद रहे।