विदिशा: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जैतपुरा और सौथर चना खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनीत दांगी उनके अन्य पदाधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्राम जेतपुरा और सौथर उपार्जन खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, किसानो से बातचीत के दौरान उन्हें कई अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मिली, विनीत दांगी ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा सैटेलाइट सर्वे के आधार पर किसान का स्लॉट बुक होने में आ रही परेशानी से प्रशासन को अवगत कराया।