भादरा: युवती के अपहरण और तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
भादरा क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती ने न्यायालय में इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया कि 22 मार्च को उसका अपहरण कर उसे नेपाल सीमा होते हुए असम ले जाया गया, जहां तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट व प्रताड़ित किया गया। न्यायालय के आदेश पर गोगामेड़ी पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।