शुजालपुर: ट्रांसफर कराने के नाम पर 2.60 लाख की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
शुजालपुर। एनएचएम भोपाल का डिप्टी डायरेक्टर बनकर इंदौर ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 2.60 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को शुजालपुर मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी की रकम में से 88,408 रुपए होल्ड कराकर वापस खाते में जमा कराए। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की रकम से करीब 7 लाख रुपए की होंडा सिटी कार खरीदना बताया, जिसे पुलिस ने