पुरैनी: पुरैनी प्रखंड में आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही
आशा और आशा फैसिलिटेटर का राजव्यापी पांच दिवसीय हड़ताल गुरुवार को जारी रहा। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोप गुट की मांग है कि सरकार आशाओं के साथ हुए समझौते की बढ़ी हुई राशि के साथ लागू करें। 10 लाख रुपए का रिटायरमेंट पैकेज पर न्यूनतम 21 हजार का मासिक मानदेय दे। आशा संघ की अध्यक्ष रूबी भारती के नेतृत्व में सभी आशा और फैसिलिटेटर हड़ताल पर है।