पुरैनी: पुरैनी थाना के चंडी स्थान में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत अंतर्गत चंडी स्थान में शनिवार को एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि दहेज के बकाया पैसे के कारण उसकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।