पुरैनी: पुरैनी मुख्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद युवाओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
भारतीय सरकार के नेतृत्व में सैनिकों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पुरैनी मुख्यालय में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक कैंपस से शुरू होकर यह तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए अलग-अलग चौक चौराहों पर घूम कर पुनः ब्लॉक पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय सहित कई अन्य जयकारे से क्षेत्र गूंजायमन हो गया।