चौमूं: किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे ₹2000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Jul 10, 2024 जयपुर ग्रामीण की किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 6 माह से फरार चल रहे ₹2000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।