चौमूं: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना,कहा इस बार बजट में ना के बराबर उम्मीदें
Chomu, Jaipur | Jul 6, 2024 प्रदेश की भजनलाल सरकार आगामी 10 जुलाई को बजट पेश करेगी। वही आज शनिवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि पिछले सात माह में जनता के कोई भी काम नहीं हो रहे। पहली गर्मी में ही लोगों को बिजली कटौती से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा,पानी की किल्लत रही और अब मानसून में भी डैमेज सिस्टम नजर आ रहा है।