भगवानपुर: अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, लोग घंटों इंतजार के बाद लौटे
बिहार में जारी अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का असर लगातार देखने को मिल रहा है। जहां शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे जमीनी संबंधित कार्यों को लेकर अंचल आए लोग घंटो इंतजार के बाद बेरंग वापस हो गए। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है और जमीनी मामले को लेकर अंचल आए लोग बेरंग होकर वापस लौट रहे है।