गिरिडीह: गिरिडीह के चेताडीह अस्पताल के एसएनसीयू में अचानक धुआं, अफरातफरी के बीच नवजात सुरक्षित निकाले गए
चेताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (एसएनसीयू) में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक धुआं भर जाने से अफरातफरी मच गई। धुआं भरने के बाद अस्पताल कर्मियों ने बिना देर किए एसएनसीयू में भर्ती सभी नवजात बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।