बिजनौर: स्वयं को जज बताकर ऑनलाइन 5 लाख की ठगी करने वाले एक अभियुक्त को थाना कोतवाली शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 19, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अपने आप को जज बताकर ऑनलाइन 5 लाख की ठगी करने वाले एक अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिजनौर के सिविल लाइन निवासी कुलबीर सिंह ने आरोपी हिमांशु शर्मा निवासी गांव औरंगजेब थाना नगीना देहात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त अंशु शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।