उनियारा: उनियारा में सत्र बीत जाने के बाद भी निजी स्कूलों को नहीं हुआ आरटीई पुनर्भरण राशि का भुगतान
Uniara, Tonk | Jul 18, 2026 उनियारा ब्लॉक क्षेत्र में निजी स्कूलों को सत्र बीत जाने के बाद भी आरटीई पुनर्भरण राशि का भूगतान नही हुआ है। शनिवार को शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सत्र 2025-26 में आरटीई के तहत बालकों को निशुल्क पढ़ाने के बाद भी आरटीई पुनर्भरण की राशि का भूगतान नही होने से निजी स्कूल संचालकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।