राघोगढ़: बारिश में जर्जर बिल्डिंग बनी मुसीबत, राघोगढ़ में सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड का गिरा प्लास्टर, मची अफ़रा तपरी
राघोगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति वार्ड की छत का प्लास्टर 6 अगस्त की दोपहर में अचानक गिर गया। अफरा तफरी मची। गनीमत रही घटना के वक्त कोई चपेट में नही आया नही तो हादसा हो सकता था। बीएमओ धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, बिल्डिंग कई साल पुरानी है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी है। बिल्डिंग का आकलन करने पीडब्ल्यूडी विभाग को भी पत्र भेज रहे हैं।