राघोगढ़: डोंगर गांव में खेत पर पशुओं को चारा लेने गई महिला को सर्प ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती
राघोगढ़ तहसील के डोंगर गांव में खेत पर पशुओं को चारा लेने गई महिला धप्पो बाई धाकड़ उम्र 55 साल को सर्प ने काट लिया। 5 अगस्त को जिला अस्पताल में महिला के बेटे सुरेंद्र धाकड़ ने बताया, मां के स्वास्थ्य में अब सुधार है खेत पर चारा काटने के दौरान सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था।