राघोगढ़: होलीवाला चौक किला रोड पर काली माता और हनुमान मंदिर के पुजारी के कमरे की दीवार अचानक भरभरा कर गिरी, हादसा टला
राघोगढ़ में वार्ड 9 होलीवाला चौक किला रोड पर स्थित काली माता और हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में स्थित पुजारी के कमरे की दीवार 5 अगस्त को सुबह बारिश के दौरान अचानक से भरभरा कर गिर गई। घटना में कोई हताहत नही हुआ, हादसा होने से बच गया। पुजारी के कमरे में रखा सामान दीवार गिरने से खराब हो गया। शासन प्रशासन से व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है।