मेदिनीनगर (डालटनगंज): बालू घाट नीलामी में कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने का आरोप, झारखंड सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने बुधवार की सुबह करीब 11बजे कहा की झारखंड सरकार बालू घाट की नीलामी प्रक्रिया के नाम पर केवल कारपोरेट और बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुँचा रही है। जबकि झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि पेसा कानून के तहत बालू घाट की नीलामी का अधिकार ग्राम पंचायत को मिले।