मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छः मुहान के पास सघन वाहन जांच अभियान, ₹24300 का जुर्माना वसूला गया
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र छः मुहान के पास बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों का जाच किया गया। जांच में कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस पाए गए। कुछ वाहन ट्रिपल लोड भी थे। वही मंगलवार की मध्य रात्रि में चेकिंग के दौरान 2 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, जिनकी जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गई।