मेदिनीनगर (डालटनगंज): पाटन में कार लूटने के लिए मालिक का गला काटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के बाद बनाई थी योजना
साथ में शराब पीने के बाद कार लूटने के लिए चालक सह मालिक का गला काटने वाले तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में 31 अगस्त-एक सितंबर की रात हुई थी। 23 दिनों तक चले अनुसंधान के क्रम में इस ब्लाइंड केस का उदभेदन किया गया। पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।