मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में दुर्गापूजा व दशहरा पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व स्वच्छता पर ज़ोर
मेदिनीनगर के टाउन हॉल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) समीरा एस ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन समेत अन्य पदाधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि पूजा पंडाल केवल पूर्वनिर्धारित स्थानों पर ही बनाए जाएं।