पलामू जिले में फिर से कैटिगरी टू के 19 बालू घाटों की ई - नीलामी शुरू की जाएगी। 23 सितंबर से 6 अक्टूबर तक बंदोबस्ती में भाग लेने की तिथि निर्धारित की गई है। सभी 19 बालू घाट झारखंड सैंड माइनिंग रूल 2025 की सर्वेक्षण रिपोर्ट के तहत अधिसूचित की गई है। 12 ग्रुप में नीलामी की जानी है।