ऊंचाहार: नदौरा माफी गांव में टुल्लू पंप में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार क्षेत्र के नदौरा माफी गाँव में बुधवार की सुबह ,करंट की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।गाँव निवासी अमरेश की पत्नी रत्ना देवी घर पर लगे टुल्लू पंप को चलाने के दौरान करंट से झुलस गई, जिन्हें सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।