पिपरा: सरसोत पंचायत के लोदिया मौजा में अमरूद बागान में आग लगने से 3 हजार पेड़ नष्ट
Pipra, Palamu | Mar 24, 2025 हरिहरगंज प्रखंड के सुदरवर्ती सरसोत पंचायत अंतर्गत लोदीया मौजा स्थित 45 एकड़ में लगे अमरूद बगीचे में सोमवार के दोपहर आग लग गई। इस आगजनी की घटना में 3 एकड़ में लगभग 3 हजार अमरूद के पौधे जलकर नष्ट हो गए। अमरूद के पौधे के साथ ड्रिप, लिटरल, बिजली उपकरण भी जल गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवारकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का मांग किया है।