पटियाली: पटियाली में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गूंजे 'जय भीम' के नारे
पटियाली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगला खिन्नी स्थित बौद्ध बिहार से शुरू हुई यात्रा को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आह्वान किया। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अजयवीर सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।