रजौली: सिरदला: बाजार में दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार लोग हुए घायल
Rajauli, Nawada | Apr 15, 2026 नवादा जिले के सिरदला बाजार के फूल बागान चौक पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो सहोदर भाइयों के बीच दुकान घेरने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक चौक पर अफरातफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ ।