प्रतापगढ़: साकेत गर्ल्स कॉलेज में 'माँ के नाम' अभियान के तहत जागरूकता रैली से गूँजा शहर, विधायक ने दिखाई झंडी
साकेत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने वन विभाग और एलायंस क्लब के सहयोग से सोमवार सुबह 11 बजे वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकाली। विधायक राजेंद्र मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। अंबेडकर चौराहे तक निकाली गई इस रैली में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए और 500 पौधे वितरित किए। विधायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर सभी को एक पेड़ माँ के नाम