बंजरिया: कुकुरजरी मध्य विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू होने से छात्र व अभिभावकों में हर्ष
कुकरजरी मध्य विद्यालय में पठन पाठन व मीड दे मील सुचारू होने से छात्र व अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। गुरुवार पब्लिक से बात करते हुए पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों पठन पाठन नियमित हो रहा है। शिक्षक सभी नियत समय पर आकर बच्चों को नियमित पढ़ा रहे है। मीड डे मील मेन्यू के अनुसार मिलता है,विद्यालय में चारो तरफ साफ सफाई व स्वच्छ पानी की व्य्वस्था।