जींद: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर चोर ने इनवर्टर बैटरी व हुक्का किया चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 18, 2024 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान का ताला तोडक़र इन्वर्टर बैटरी, हुक्का व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि 17 फरवरी की रात को अज्ञात लोगों ने मकान के कमरे का ताला तोडक़र अंदर से इन्वर्टर बैट्री व हुक्का चोरी कर लिया।