जींद: क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन ने पे ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर गोहाना रोड पर पार्क में की नारेबाज़ी
Jind, Jind | Feb 18, 2024 क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर गोहाना रोड पर पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सचिव सुशील लाठर ने बताया कि उनकी एसोसिएशन को सरकार ने पे ग्रेड में बढ़ौतरी का आश्वासन देकर धरने से उठाया था, लेकिन अब लंबा समय बीतने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया।