बिजावर: गुलगंज में भंडारे में शामिल हुए बिजावर विधायक, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
बिजावर के ग्राम गुलगंज स्थित श्री अटरिया सरकार मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बिजावर विधायक शामिल हुए। यह भंडारा श्री शंकरलाल अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया था। विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा भगवान से बिजावर विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की