आज़मगढ़: चैत्र नवरात्रि से एक दिन पूर्व मुख्य चौक स्थित बाजार में उमड़ी हजारों की भीड़, ट्रैफिक व्यवस्था रही अस्त व्यस्त
मंगलवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर जहां एक तरफ लोग घरों में कलश स्थापित करने की तैयारी में जुट गए हैं वहीं बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भी सोमवार की शाम को हजारों लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में हालत यह हो गई कि मुख्य चौक पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। वाहन से आने जाने वाले लोग जहां के तहां फंस गए थे।