खलीलाबाद: संतकबीरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित