जशपुर: रणजीता स्टेडियम में अधिकारियों और बीजेपी के बीच हुआ सद्भावना वॉलीबॉल मैच
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में अधिकारी 11 और बीजेपी 11 के बीच सद्भावना वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैत्रीपूर्ण माहौल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी इलेवन की कप्तानी जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने की, जबकि बीजेपी 11