गलियाकोट। श्री लेउवा पाटीदार समाज खेल प्रबंध समिति डूंगरपुर के चुनाव 14 जून शनिवार को प्रातः 10 बजे शिक्षा संकुल विद्यानगर में कराए जाएंगे। खेल समिति के जिलाध्यक्ष हरिश चन्द्र अम्बाडा एवं सचिव महेश कुमार जसेला ने बताया कि चुनाव के गोविंदराम दीवड़ा छोटा और डायालाल पाड़वा चुनाव अधिकारी होंगे। दोनों चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया आयोजित होगी।