गलियाकोट: राजस्थान विधानसभा में झरनी का सितारा चमका, पृथ्वीराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में लूटी वाहवाही
राजस्थान विधानसभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में डूंगरपुर जिले के झरनी गांव निवासी होनहार छात्र पृथ्वीराज सिंह चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया। अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से उन्होंने विधानसभा सदन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शिक्षाविदों का ध्यान आकर्षित किया और जमकर सराहना बटोरी।