बिजनौर: गांव इनामपुरा के जंगल में गुलदार दिखने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Sep 28, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इनामपुरा के जंगल में शनिवार को सुबह करीब 8 बजे गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में गुलदार के पग मार्क की पहचान की और किसानों को आश्वासन दिया है। कि जल्दी गुलदार को पकड़ लिया जाएगा जिले में अलग-अलग जगह पर अभी भी गुलदार की दहशत बनी हुई है