बिजनौर: किरतपुर क्षेत्र के गांव रघड़पुरा में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 27, 2024 बिजनौर जनपद के कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रघड़पुरा में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर दो पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई उसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले हादसे में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है।