बिजनौर: किरतपुर रोड पर गांव मुंढाला के पास रोडवेज बस और डंपर की टक्कर में 8 लोग हुए घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 27, 2024 बिजनौर में किरतपुर मार्ग पर गांव मुंढाला के पास एक रोडवेज बस व डंपर की भीषण टक्कर हो गई। शुक्रवार को करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार घायल 8 यात्रियों को आनन -फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।