बिजनौर: मोहल्ला जाटान में हाथ में भगवा झंडा लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस
Bijnor, Bijnor | Sep 27, 2024 बिजनौर में शुक्रवार को करीब 3 बजे एक सिरफिरा युवक नशे में धुठ होकर हाथ में भगवा झंडा लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोहल्ला जाटान में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घंटो युवक को नीचे उतारने की कोशिश की गई। खबर प्रकाशित होने तक युवक टावर पर ही चढ़ा हुआ था।