बिजनौर: जिले में बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान ₹40 हजार का वसूला समन शुल्क
Bijnor, Bijnor | Sep 27, 2024 बिजनौर में शुक्रवार को यातायात पुलिस ने बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है। सुबह 10 बजे यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुवात की इस दौरान बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों से 40 हजार का समन शुल्क वसूला है। बिजनौर शहर में सेंट परी चौराहा शक्ति चौराहा चक्कर चौराहा आदि चौराहा पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है।