ढाका: सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र में बारिश और तेज हवा का कहर, धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान
पूर्वी चंपारण के सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार धान की फसल कई जगह गिरकर बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण फसल की कटाई भी प्रभावित हो रही है। मौसम की मार से किसान परेशान हैं।