घाटोल: खमेरा थाना पुलिस ने 4 साल से फरार स्थायी वारंटी जयदीप त्रिवेदी को बिछीवाड़ा बॉर्डर से किया गिरफ्तार
जिले के घाटोल उपखण्ड के खमेरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'त्रिनेत्र विशेष अभियान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को पुलिस ने पिछले 4 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे स्थायी वारंटी जयदीप त्रिवेदी को धर दबोचा है। रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में पुलिस विशेष टीम ने कार्रवाई की हे।