गुरूर: धमतरी में ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, मृतक बोहारडीह का निवासी था
Gurur, Balod | May 3, 2026 अपनी ससुराल से लौट रहे बाइक मे सवार एक व्यक्ति को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया, घटना के बाद गंभीर हालत में उस व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दी। इस हादसे ने शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को उजागर कर दिया है। धमतरी मे पीएम के बाद दोपहर में गृहग्राम मे मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।