भीलवाड़ा: विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में जागरूकता की अलख जगाई गई, जन-जन तक पहुंचा बचाव का संदेश
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिलेभर में ‘अब कर सकते हैं, अब करना होगा’ थीम के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव, ढाणियों, स्कूलों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।