Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
mmnews24x7
भागलपुर के नवगछिया राघोपुर गंगा नाव हादसा: 19 मजदूरों का रेस्क्यू, 2 अब भी लापता, घटनास्थल पहुंचीं डीएम अलंकृता पांडे ने लिया जायजा...
Banka, Banka
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं को राज्य सरकार की सौगात! विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ । Samrat Choudhary #StudentSahyogPortal #VidhyarthiSahyogShivir #StudentSupport #StudentWelfare #ResponsiveGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चांदन प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी कटसकरा पंचायत के ग्राम फुलहरा महादलित टोला स्थित पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित फुलहरा पंचायत में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। प्रशासन के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में विकास शिविर आयोजित होने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शिविर के माध्यम से प्रशासन के सीधे गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों में विशेष प्रसन्नता एवं विश्वास का भाव देखने को मिला। प्रत्येक गुरुवार को विकास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बांका जिले में कुल 509 विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित विकास शिविरों में शंभूगंज प्रखंड में 57, फुल्लीडुमर में 33, धोरैया में 60, बांका में 46, कटोरिया में 41, चांदन में 44, बेलहर में 50, बाराहाट में 28, बौंसी में 39, अमरपुर में 59 तथा रजौन प्रखंड में 52 विकास शिविरों का किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बेहद खुशी और गर्व का दिन है। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के इस ऐतिहासिक और पावन अवसर पर हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। संत रविदास जी ने समाज में समरसता, भाईचारे और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का जो मार्ग दिखाया था, उसी सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि राज्य का कोई भी नागरिक कल्याणकारी योजनाओं से अछूता न रहे। इसी उद्देश्य से विकास शिविरों के माध्यम से सरकार की 22 महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजना का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। विकास शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाएं, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित कुल 22 योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को विकास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर से पूर्व पंचायत स्तर के सभी कर्मियों द्वारा गांव-गांव एवं घर-घर जाकर विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। शिविर के दिन शिविर स्थल पर संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में जिले में 5 डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है, जिनकी कुल आवासन क्षमता 300 है। इसके अतिरिक्त 720-720 आवासन क्षमता वाले 2 आवासीय विद्यालय भी सफलतापूर्वक संचालित हैं। इन आवासीय विद्यालयों में बच्चों को सरकार द्वारा उत्कृष्ट स्तर की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल क्लासरूम एवं सुसज्जित लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। भविष्य की योजनाओं के तहत जिन प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है, वहां 100 क्षमता वाले नए छात्रावास बनाए जाएंगे। वहीं, बांका में बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन आपके द्वार तक आया है। सभी ग्रामीण विकास शिविरों की जानकारी अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाएं और सरकार द्वारा संचालित 22 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का पात्रता के अनुसार पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं को राज्य सरकार की सौगात! महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस दीदी की तैनाती माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का ऐतिहासिक कदम। #BiharKiPoliceDidi #बिहार_की_बहनें #BahnokaSammanSarkarKiPahchan #MahilaonKiUnnatiBiharKiPrgati #RakshaBandhan #WomenEmpowerment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
#राखी के त्योहार पर मिलावटखोरी पर बांका प्रशासन की नजर, कई दुकानों में मिले मिलावटी सामान, देखें वीडियो #highlightseveryonefollowers #aryankelvin
Banka, Banka | Aug 27, 2026
बांका जिले के कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल....
Banka, Banka | Aug 27, 2026
#अमरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की हुई मौत, 3 लोग हुए घायल #CMBihar #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 27, 2026
श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल सर्जन, बांका द्वारा दण्डी घुटिया एवं सुइयां मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया गया, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। स्वास्थ्य विभाग — श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर। #श्रावणीमेला #स्वास्थ्यविभाग #श्रद्धालुसेवा #स्वास्थ्यसुरक्षा #स्वच्छताव्यवस्था #दण्डीघुटिया #सुइयां #बांका
Banka, Bihar | Aug 27, 2026
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, भेड़ामोड़ चौक पर फहराया इस्लामिक झंडा
Banka, Banka | Aug 27, 2026