अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत
प्रदीप चौधरी। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त नवजात शिशु इकाई में 39 बच्चे भर्ती थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग भड़की। अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर अधिकांश बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि 6 बच्चों को गंभीर हालत में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और NICU में लगे चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आग के वास्तविक कारण की जांच जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
मासूमों की मौत ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Amravati #Maharashtra #HospitalFire #NICU #NewbornDeaths BreakingNews MaharashtraNews IndiaNews NewsUpdate Ne
Indore, Indore | Aug 24, 2026