शाजापुर: शाजापुर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह किया गया पथ संचलन का स्वागत
बुधवार को शाजापुर में आरएसएस द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया। संचलन में स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में शामिल रहे और अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए शाजापुर के उत्कृष्ट स्कूल मैदान से संचलन प्रारंभ कर नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकले।सुरक्षा के लिए पथ संचलन के साथ पुलिस बल भी पूरे समय माैजूद रहा।