*शिवसेना की चेतावनी: सीधी में नो-एंट्री बेअसर, सड़कों पर बसों का कब्जा* !
*पुराना बस स्टैंड सिर्फ शराबियों का अड्डा पूर्व भी था और अभी भी :विवेक पांडे*
*हमने शराब भट्टी का विरोध किया था लेकिन बस स्टैंड ही हट गया :विवेक पांडे*
विकाश जरूरी लेकिन पुराने बस स्टैंड के गरीब व्यापारियों को राहत देने की मांग, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर विवेक पाण्डेय ने उठाए सवाल
सीधी। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था, नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही, मुख्य मार्गों पर बसों द्वारा सवारी भरने और पुराने बस स्टैंड के छोटे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने जिला प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की है।
विवेक पाण्डेय ने कहा कि सीधी शहर में नो-एंट्री के नियमों के बावजूद बड़े वाहन मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों की संकरी गलियों तक में खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुराने बस स्टैंड को हटाए जाने के बावजूद लालता चौक से ऊंची हवेली तक बसें खड़ी कर सवारियां भरी जाती हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनती है। इसका खामियाजा आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने पुराने बस स्टैंड के छोटे एवं गरीब व्यापारियों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि बस स्टैंड हटने के बाद कई व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हुई है। प्रशासन को उनके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, पुराने बस स्टैंड के समीप शराब दुकान के आसपास शराब सेवन, असामाजिक गतिविधियों और मारपीट की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, अवैध पार्किंग पर रोक लगे और बसों के लिए निर्धारित स्थान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ, तो शिवसेना प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी
इस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, युवा शिवसेना जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, युवा कोषाध्य लाला वर्मा, नगर सह संयोजक राजन मिश्रा, सुनील गुप्ता, भीम गुप्ता, सहित कई शिवसेना रहे मौजूद