हथुआ: कुसौधीं शिव मंदिर में एक दिवसीय कलश यात्रा के साथ एक महीने का सीताराम धुन यज्ञ शुरू
हथुआ प्रखंड के कुसौधीं गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक मास के पावन अवसर पर एक महीने तक चलने वाले अखंड सीताराम धुन यज्ञ की भव्य शुरुआत हो गई है। रविवार को यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और श्रद्धालु शामिल हुई।